निर्वाचन आयोग ने उक्रांद को चुनाव चिह्न ‘कुर्सी’ आवंटित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी पत्र शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचा। पत्र मिलने पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
उनका कहना था कि इसे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जो अब चुनाव चिन्ह ‘कुर्सी’ मिलने के साथ ही समाप्त हो गया है। बता दें कि उक्रांद ऐरी और पंवार गुट के बीच पार्टी सिंबल को लेकर विवाद था।
दोनों ही गुट कुर्सी पर अपना अधिकार जता रहे थे, लेकिन, बीते 30 दिसंबर को निर्वाचन आयोग ने ऐरी गुट को पार्टी सिंबल ‘कुर्सी’ आवंटित कर दिया।