फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Results 2020 : इस तरह युगल जोशी ने 12वीं में किया टॉप, बताए सफलता के राज

Wed, 29 Jul 2020 02:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)

सार

  • प्यूड़ा इंटर कॉलेज के युगल जोशी ने इंटर में पाए 95.40 प्रतिशत अंक
  • शिक्षक बनकर पहाड़ में शिक्षा का स्तर सुधारना युगल का लक्ष्य
विज्ञापन
युगल जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ ब्लाक के राजकीय इंटर कॉलेज प्यूड़ा के इंटरमीडिएट के छात्र युगल जोशी ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर नैनीताल जिले का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


UK Board 10th, 12th Result 2020: जारी हुआ रिजल्ट, गौरव सकलानी ने दसवीं और ब्यूटी वत्सल ने 12वीं किया टॉप

युगल ने 2017-18 में भी हाईस्कूल की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया था। प्यूड़ा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बालकृष्ण मुकंद तिवारी ने युगल जोशी की उपलब्धि और छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी है। 
विज्ञापन


पांच घंटे की पढ़ाई से पाया मुकाम

युगल जोशी ने बताया कि वह चार से पांच घंटे की रोजाना पढ़ाई करते थे। साथ ही सोशल मीडिया से भी वह दूरियां बनाए रखते थे। युगल ने कहा कि हाईस्कूल में पांचवा स्थान प्राप्त करने के बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ अपनी पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है।

जिस स्कूल से मुकाम हासिल किया उसी स्कूल में पिता हैं प्रवक्ता

प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले युगल जोशी के पिता प्रकाश चंद्र जोशी भी राजकीय इंटर कॉलेज प्यूड़ा में भी गणित के प्रवक्ता है। प्रकाश ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि ने उन्हें गदगद कर दिया है। साथ ही एक पिता का मान बढ़ा दिया है। 

500 में से 477 अंक प्राप्त किए
युगल ने इंटर की परीक्षा में 500 में से 477 अंक प्राप्त किए जो 95.40 प्रतिशत हैं। जिसमें अंग्रेजी 97, फिजिक्स 99, कैमस्ट्री 92, बायो 94 और गणित में 95 नंबर है। 

ओखलकांडा के महतोला गांव के रहने वाले हैं युगल 
युगल ने बताया कि वह मूलरूप से ओखलकांडा ब्लाक के महतोला गांव के निवासी है। उनके पिता के प्यूड़ा इंटर कॉलेज में तैनाती होने के बाद वह परिवार के साथ प्यूड़ा में किराए में रहकर ही पढ़ने लगे। 

भविष्य में शिक्षक बनकर पहाड़ में बेहतर शिक्षा देना लक्ष्य

युगल जोशी ने बताया कि वह भविष्य में अपने पिता की तरह शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में शामिल होकर पहाड़ में शिक्षा के स्तर को बेहतर करना चाहते हैं। ताकि पहाड़ की शिक्षा को मजबूती मिल सके। इसके लिए वह शिक्षा के क्षेत्र में जाना चाहते हैं।

बड़ी बहन भी पा चुकी हैं मुकाम 
युगल ने बताया कि उनके तीन भाई-बहन है। बड़ी बहन दीक्षा जोशी भी हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 9वां स्थान और इंटरमीडिएट में 4वां स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। जबकि छोटा भाई अभी कक्षा छह में पढ़ रहा है। जबकि मां मीना जोशी गृहणी है।
विज्ञापन

कई प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पा चुके हैं मुकाम

युगल जोशी ने बताया कि वह पांच बार प्रदेश की ओर से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान की विभिन्न गतिविधियों में प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही राज्य स्तर पर सात बार क्विज, विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता पर सात बार प्रथम आ चुके है।

वहीं नेशनल क्विज प्रतियोगिता एनसीआरटी में राज्य का प्रतिनिधित्व कर लिखित परीक्षा में भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही युगल ने कहा कि एनडीए में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर इंटरव्यू देने के बाद कॉफ्रेंस प्रोग्राम में किन्हीं कारणों से रुक जाने से वह एनडीए में नहीं निकल पाए।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें