1253 परीक्षा केंद्रों में 2,59430 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1253 केंद्रों में 259430 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 1,27320 और इंटरमीडिएट के 1,32110 परीक्षार्थी शामिल हैं।
उत्तराखंड बोर्ड की कल से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए परिषद की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महानिदेशालय और दोनों मंडलों के स्तर पर सचल दल बने हैं, इसके अलावा जिला स्तर पर सचल दल बनाए गए हैं। परीक्षा में शांति व्यवस्था के लिए शासन स्तर से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है।
- नीता तिवारी, सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर