कोरोना संक्रमण से पहले तक बोर्ड परीक्षाओं में कोई भी छात्र नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया था। लॉकडाउन के बाद जब 22 जून से दोबारा परीक्षा हुई तब इंटरमीडिएट की इतिहास की परीक्षा में एक छात्र ने नकल करते पकड़ा गया। हाईस्कूल गणित के पेपर में तीन छात्र नकल करते हुए पकड़े गए। इससे इस बार बोर्ड की सौ प्रतिशत की नकल विहीन मुहिम थम गई।
मेरिट लिस्ट में मेधावियों ने बनाया रिकॉर्ड
बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष मेरिट लिस्ट में भी इजाफा हुआ है। इंटरमीडिएट में जहां पिछले वर्ष 100 परीक्षार्थी मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बना पाए थे, वहीं इस बार 149 परीक्षार्थियों ने स्थान बनाया। वहीं हाईस्कूल में पिछले साल 219 परीक्षार्थियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया था, वहीं इस वर्ष 272 परीक्षार्थियों ने रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम दर्ज किया।