सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि एनसीसी कमांडर बताएं कि सीमा पर सुरक्षा कितनी चुनौतीपूर्ण है। सभी संस्थानों में कोई मीटिंग, पूर्व सैनिकों के साथ बैठक, सेनाओं की मुस्तैदी को लेकर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
छात्र-छात्राएं चाहें तो सेना के जवानों को शुभकामना देने के लिए ग्रीटिंग कार्ड या पत्र भेज सकते हैं। यह कार्ड वह डिफेंस पीआरओ या पीआईबी के साथ साझा कर सकते हैं।
अपनी नजदीकी कैंट बोर्ड में भी यह शुभकामना संदेश के पत्र दिए जा सकते हैं। यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि अपने परिसर की इस गतिविधि की तस्वीरें वह यूजीसी की वेबसाइट पर अपलोड करें। उत्तराखंड में भी सर्जिकल स्ट्राइक दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने कहा कि यूजीसी के निर्देशों के तहत सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाया जाएगा।