फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होंगे जेईई मेन-1 और यूजीसी नेट के लिए आवेदन, यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

Sat, 01 Sep 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 1 और यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए एक सितंबर से आवेदन शुरू होंगे। पहली बार देश में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से यह प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जा रही हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि जेईई मेन में आर्किटेक्चर का पेपर भी आधे से ज्यादा ऑनलाइन मोड में होगा। केवल ड्राइंग का हिस्सा ऑफलाइन होगा। दोनों परीक्षाओं के लिए एक सितंबर से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

जेईई मेन 1 : दो पालियों में होगी परीक्षा
एनटीए के मुताबिक जेईई मेन 1 परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। जेईई मेन में दो पेपर होंगे। पहला पेपर बीई और बीटेक के लिए होगा जबकि दूसरा पेपर बी आर्क के लिए होगा। पहला पेपर पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। दूसरे पेपर में मैथ्स और एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन होगा। इसमें ड्राइंग का टेस्ट ऑफलाइन होगा। जेईई मेन 1 का आयोजन छह जनवरी से 20 जनवरी 2019 के बीच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

apply online
यूजीसी नेट : इस बार भी दो पेपर ही होंगे
यूजीसी की असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए होने वाली नेट परीक्षा भी पहली बार ऑनलाइन होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहले पेपर की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से तीन बजे तक होगी। दूसरे पेपर की पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। यूजीसी नेट का आयोजन 9 दिसंबर से 23 दिसंबर तक होगा।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.nta.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें