फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां एक क्लिक में जानें सभी जरूरी जानकारी...

Wed, 18 Mar 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 15 से 20 जून के बीच आयोजित होगी परीक्षा
  • पिछली परीक्षा में बदला गया था नेट का सिलेबस
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। देशभर में यह परीक्षा 15 से 20 जून के बीच आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट का आयोजन कराया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर 100 अंकों का होगा। इसमें 50 सवाल पूछे जाएंगे। दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा। इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। यूजीसी ने एनटीए का पहला पेपर का सिलेबस बदल दिया था। इसकी पूरी जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह है आवेदन शुल्क
जनरल : 1000 रुपये
ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर : 250 रुपये

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 16 अप्रैल 2020
फीस जमा कराने की अंतिम तिथि : 17 अप्रैल 2020
आवेदन में गलती सुधार की तिथि : 18 से 24 अप्रैल 2020
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 15 मई 2020
यूजीसी नेट परीक्षा की तिथि : 15 जून से 20 जून 2020
रिजल्ट जारी होने की तिथि : पांच जुलाई 2020 तक
विज्ञापन

यहां करें आवेदन

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.ntanet.nic.in
यहां देखें बदला हुआ सिलेबस : www.ugcnetonline.in/syllabus-new.php

उत्तराखंड में यहां होंगे परीक्षा केंद्र 
देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, नैनीताल, पंतनगर, रुड़की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें