खबर मिलते ही दोनों के समर्थक गांव कनौरा में हाईवे पर लाठी डंडों से लैस होकर जमा हो गए। यहां समर्थकों के बीच टकराव हो गया। कोतवाल एनबी भट्ट ने पुलिस टीम के साथ लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने पथराव कर दिया। मामला की गंभीरता को देखते हुए पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल जोशी की ओर से गांव कनौरा निवासी हाजी अहमद, इरशाद, वसीम, अकरम, मुकर्रम, इकरार, नूर अहमद, गुलाम अहमद, मो. यासीन, दिलशाद, शमशाद, बबलू और 90-95 अन्य लोगों पर धारा 147, 148, 353, 504, 506, 188 के तहत केस दर्ज कर दोनों पक्षों से अमीर अहमद और इरशाद को गिफ्तार कर लिया है।