बीडीसी की बैठकों में डीएम-सीडीओ अनिवार्य रूप से शामिल होंगे
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ग्राम सभाओं में चौपाल लगाने और रात्रि प्रवास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत समिति की बैठकों में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। सीएम के मुताबिक, चिंतन शिविर में निर्देश दिए गए कि सरकार स्वत: चलनी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि सीएम या मंत्री या विधायक के जाने या बहुउद्देश्यीय शिविर लगाने पर ही लोगों के आय, विकलांग या अन्य प्रमाण पत्र बनाए जाएं। सरकारी तंत्र को अपने आप काम करना चाहिए।
आईपीएस पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी
गाजियाबाद में एक होटल मालिक की आत्महत्या मामले में प्रदेश के एक आईपीएस अधिकारी की कथित संलिप्तता के मामले में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया व मीडिया में इस तरह खबरें आईं। उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस व संबंधित स्थान पर पत्र लिखा है। घटना वहां की है इसलिए उन्हीं के स्तर पर कार्रवाई होनी है। हमारे स्तर पर जो विधिसम्मत होगा वह कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: धामी सरकार की दिव्यांग कर्मचारियों को सौगात, वाहन भत्ता बढ़ाया, आदेश जारी
सीएम भी बोले- आम जनता का पैसा है, जितना काम था उतना सत्र चला
शीतकालीन सत्र कम चलाने और सवालों के जवाब से बचने के विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हर प्रश्न का जवाब दिया। जितना काम था, उसे पूरा किया गया। सत्र आम जनता के पैसे से चलता है। इसलिए जितना जरूरी था उतना सत्र चला।
राष्ट्रपति का आना हमारे लिए शुभ क्षण हैं
राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू के पहली बार आठ व नौ दिसंबर को उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास पर आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए शुभ क्षण हैं। राज्य में उनके कई कार्यक्रम हैं। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
गड्ढा मुक्त सड़कों पर तेजी से काम हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि गड्ढामुक्त सड़कों पर काफी तेजी से काम हुआ। वह लगातार समीक्षा कर रहे हैं। मुख्य हाईवे गड्ढा मुक्त हो इसके लिए तेजी से काम हो रहा है।