यूसीसी पोर्टल की प्रगति समीक्षा की
अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय में संबंधित विभागों के सचिव, आईटीडीए, सभी जिलाधिकारी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ यूनीफाॅर्म सिविल कोड के पोर्टल की प्रगति समीक्षा भी की। उन्होंने आईटीडीए को यूसीसी पोर्टल पर किसी भी प्रकार की तकनीकी मुद्दे को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। डेटा सिक्योरिटी को शीर्ष प्राथमिकता पर रखने को कहा। साथ ही यूसीसी डैश बोर्ड पर लंबित आवेदनों को निर्धारित समय सीमा में तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
आईटीडीए को आवेदकों के पंजीकरण की प्रक्रिया की पुष्टि की जानकारी एसएमएस व वाट्सएप के माध्यम से तत्काल प्रेषित करने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव निकिता खंडेलवाल, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना डाॅ. नितिन उपाध्याय व अन्य अधिकारी वर्चुअली मौजूद रहे।