फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मौसम का ऑरेंज अलर्ट पर यूकाडा ने दिए थे उड़ान न करने के दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मौसम विभाग की ओर से 30 अक्तूबर को चमोली सहित अन्य पर्वतीय जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसे देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से मौसम खराब रहने पर हेलिकॉप्टरों की उड़ान न करने के दिशानिर्देश जारी किए गए थे, जिससे हेलिकॉप्टर की उड़ान पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय टोलिया ने बताया कि हेली व चार्टर्ड सेवा का संचालन डीजीसीए के नियमों व मानकों के आधार पर होता है। डीजीसीए के सख्त दिशानिर्देश है कि खराब मौसम में हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं होगी। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए यूकाडा की ओर से एडवाइजरी की गई थी। हेलिकॉप्टर दुर्घटना खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण हुई यह विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें