फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार से दिनदहाड़े पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने एक बाइक सवार से पर्स लूट लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विनेश कुमार राय पुत्र जगरनाथ राय निवासी गजियावाला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह मां के ऑपरेशन के बारे में बातचीत करने के लिए बिंदाल गया था। बाइक में पेट्रोल भरवाकर बिंदाल पेट्रोल पंप के पास वाली गली से डॉक्टर के पास जा रहा था। इस दौरान बाइक रोककर अपना पर्स पीछे की जेब में रख रहा था। इसी वक्त दो युवक आए और विनेश को धक्का दे दिया। दोनों ने मिल कर पेंट की जेब में रखा पर्स निकाल लिया। बताया कि पर्स में नगदी के अलावा बैंक एटीएम सहित अन्य जरूरी कागज थे।
उधर, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घटना खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया पर पर्स और 25000 से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। आरोपियों के नाम कृष्णा सोनकर निवासी इंदिरा कॉलोनी, चुक्खूवाला और विजय कुमार निवासी मलिन बस्ती, बिंदाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन के लिए बंद हुआ एनडीपीएस कोर्ट
देहरादून। विशेष एनडीपीएस कोर्ट एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के कारण कोर्ट को दो दिन के लिए बंद किया गया है। जिला जज ने अधीनस्थों को आदेश दिए हैं कि नगर निगम के साथ मिलकर परिसर का सैनिटाइजेशन कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें