फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: करंट की चपेट में आने से दो की मौत, लाइनमैन समेत तीन झुलसे, एक की हालत गंभीर

Thu, 16 Apr 2020 06:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर

सार

  • बिजली लाइन की मरम्मत में विभाग का सहयोग कर रहे थे, ग्रामीण,इलाके में पांच दिन से नहीं थी बिजली
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट क्षेत्र के कफौली में बिजली की लाइन में खराबी दूर करते समय करंट की चपेट में आने से दो स्थानीय लोगों की मौत हो गई। वहीं, लाइनमैन समेत तीन लोग झुलस गए हैं।

विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति को जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। ग्रामीण लाइन की मरम्मत में विभाग का सहयोग कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार,  हरसीला और कफौली के बीच 11 हजार केवी का बिजली का तार टूटने से कफौली क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं थी।

गुरुवार को यूपीसीएल के जेई राजेंद्र शाही लाइनमैन राजेंद्र सिंह को लेकर मौके पर पहुंचे। लाइन की मरम्मत में ग्रामीण भी सहयोग कर रहे थे। पोल में तार बदला जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे तार पास से गुजर रही 33 हजार केवी की लाइन के संपर्क में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे वहां काम कर रहे लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में नवीन पांडे (30) पुत्र ख्याली दत्त पांडे निवासी कफौली (हरसीला), गोपाल दत्त जोशी (42) पुत्र खीमानंद जोशी, भुवन सिंह कोंरगा (35) पुत्र नैन सिंह निवासी, दिनेश चंद्र पांडे (42) पुत्र नरोत्तम पांडे निवासी उपरोक्त और लाइनमैन राजेंद्र सिंह (52) पुत्र विशन सिंह निवासी गोलना (कपकोट) झुलस गए। झुलसे लोगों को गांव के लोग निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने नवीन पांडे और गोपाल दत्त जोशी को मृत घोषित कर दिया।

भुवन सिंह कोरंगा करीब 70 प्रतिशत तक झुलसा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। अन्य दो लोगों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना से मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें