फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाद नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत, रेस्क्यू कर निकाले शव

Sat, 03 Mar 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
DEATH
विज्ञापन

होली के जश्न के बाद यूपी के दो युवक उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर नहर में नहाने गए, लेकिन वहां उनकी डूबकर मौत हो गई। दोनों के शव रेस्क्यूट टीम ने बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


युवक शारदा साइफन में नहाने गए थे। दोनों युवक उत्तर प्रदेश मजोला के बताए जा रहे हैं।  चौकी पुलिस के अनुसार, चार युवक  होली के बाद नहाने उत्तराखंड क्षेत्र में स्थित शारद सायफन पर पहुंचे थे।

जिसमें नहाते समय यूपी मझोला निवासी सनप्रीत पुत्र जिंदर सिंह और शशांक पुत्र रवि नदी में बह गए। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। उन्होंने डूबे युवकों की खोजबीन की गई। सनप्रीत का शव शुक्रवार शाम को ही बरामद कर लिया गया था। जबकि शशांक की का शव सुबह बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक गहराई अधिक होने की वजह से दोनों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें