फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो युवकों पर लगाया बेटी के अपहरण का आरोप

विज्ञापन
घटना के बाद सीएसपी संचालक से जानकारी प्राप्त करते सदर एसडीपीओ।
विज्ञापन
Supaul: सुपौल के सरायगढ़-भपटियाही
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत पिपराखुर्द चौक के पास एनएच 27 के किनारे शुक्रवार की दोपहर एसबीआई सीएसपी में घुस कर चार अज्ञात अपराधियों ने संचालक से एक लाख से अधिक रुपए की लूट काे अंजाम दिया। अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर एक ग्राहक से भी रुपए लूट लिए। बताया जा रहा है कि पिपराखुर्द निवासी एसबीआई सीएसपी संचालक रामकुमार मंडल खाने के लिए अपने घर चले गए और अपने स्टाफ रंजीत कुमार को सीएसपी में बैठा दिया। जिसके बाद वह ग्राहकों से रुपए का लेन-देन करने लगा। इसी दौरान दिन के करीब 2:30 बजे सीएसपी से 500 मीटर दूरी पर एक होटल के पास एनएच 27 के किनारे चार अज्ञात अपराधियों ने अपनी बाइक खड़ी कर दी और मुंह में मास्क लगाकर सीएसपी के अंदर घुस गए। जहां हथियार का भय दिखाकर सीएसपी स्टाफ रंजीत कुमार से एक लाख से अधिक रुपए लूट कर फरार हो गया। इस दौरान अपराधियों ने सीएसपी में रुपए निकालने आए ग्राहक मनोज शर्मा से भी 9 हजार रुपए लूट लिया। सभी अपराधी पैदल ही 500 मीटर दूर एक होटल के पास पहले से खड़ी बाईक पर सवार होकर सिमराही की ओर भाग गए। हालांकि इस बीच स्थानीय लोगों ने अपराधियों का पीछा भी किया गया। लेकिन, सभी अपराधी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


*आसपास के दुकानों का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस*
इस बीच घटना की सूचना भपटियाही पुलिस और सदर एसडीपीओ को दी गई। घटना की सूचना पर एसडीपीओ आलोक कुमार, थानाध्यक्ष किशोर कुमार दल-बल के साथ पहुंचे एवं घटनास्थल का जायज लिया। इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालक रामकुमार मंडल और सीएसपी स्टाफ रंजीत कुमार से घटना के संबंध में जानकारी ली गई है। सीएसपी के बाहर कई दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें