फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: खुली नाली और ढलान बनीं मासूमों का काल, दो बेटियों को खोने से मातम में बदल गईं परिवार की खुशियां

Fri, 31 Jul 2026 02:53 PM IST
Renu Saklani अंकित सिंह, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

क्लेमेंटटाउन क्षेत्र की नई बस्ती में दर्दनाक हादसा हो गया। बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई थीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर तो निकाल लिया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
दो बहनों की डूबने से माैत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीखी ढलान वाली खुली नाली और मूसलाधार बारिश के कारण नाली में पानी का तेज बहाव नई बस्ती में हुए दर्दनाक हादसे की वजह बना। इससे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। हादसे ने मोहल्ले के लोगों के लिए भी कड़वी यादें छोड़ी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चियां मंदिर के सामने बारिश के दौरान खेल रही थीं।

विज्ञापन


इसी दौरान छोटी बहन सोनाक्षी खेलते-खेलते खुली नाली तक पहुंच गई और तेज बहाव की चपेट में आ गई। बहन को बहता देख बड़ी बहन लक्ष्मी उसे बचाने के लिए बिना देर किए नाली में उतर गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि वह भी अपना संतुलन खो बैठी और दोनों बहनें बहकर रैंप के नीचे फंस गईं। जिस नाली में यह हादसा हुआ, वहां काफी तीखी ढलान है।

बहाव के सामने खुद को संभाल नहीं पाई
बारिश के दौरान इस ढलान से पानी बेहद तेज गति से बहता है। नाली के किनारे फिसलन होने के कारण बच्चियों के पैर भी नहीं टिक सके। यही वजह रही कि वे बहाव के सामने खुद को संभाल नहीं पाईं। दोनों मासूमों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। जिस परिवार के बच्चे कुछ देर पहले तक बारिश में खेल रहे थे, उस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: अब सहा नहीं जाता...मनहूस हूं...सॉरी मम्मा, टूटती उम्मीदों की आखिरी गवाही देते शब्द
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि आसपास के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। रैंप के नीचे पाइप में फंसीं मासूम बहनें : दोनों बहनें बहते हुए नाली के ऊपर बने एक रैंप के नीचे पहुंच गईं, जहां पाइपनुमा संरचना में फंस गईं। पानी निकलने के बाद जब लोगों ने रैंप के नीचे देखा तो घर में पानी की आपूर्ति के लिए जाने वाला पाइप दिखा उसमें एक पत्थर भी अटका हुआ था। इसी में बच्चियां फंसी हुईं थीं।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें