फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परेड ग्राउंड के पास दो महिलाओं से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपरेड ग्राउंड के पास घूम रहीं दो महिलाओं के साथ शनिवार की रात एक युवक ने छेड़खानी की। मामले में डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब पौने नौ बजे वह परेड ग्रांउड के पास से डीएल रोड की तरफ जा रही थीं। उसी वक्त परेड ग्राउंड के पास एक मनचला युवक आया। उसने छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन

Iकिशोरी का फोटो लगाकर बनाया इंस्टाग्राम अकाउंटI
Iसाइबर अपराधियों ने एक किशोरी का फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना दिया। किशोरी के संबंध में अनरगल बातें भी लिखी गईं। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहरू कॉलोनी के थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें