फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: राजभवन के बाहर धरने के लिए पहुंची महिलाएं, तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2020 09:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बेटे की हत्या के आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज है महिला
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून पुलिस की सक्रियता से राजभवन के बाहर धरने का प्रयास विफल हो गया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। हल्द्वानी की एक महिला बेटे की मौत के मामले में आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज है। 

विज्ञापन


हल्द्वानी निवासी निर्मला आगरी ने कोर्ट के आदेश पर अपने पति महेश आगरी के खिलाफ बेटे करन की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि पहले तो पति ने शादीशुदा होते हुए धोखे से उसके साथ विवाह किया।

बाद में बेटे करन को मारकर उसे आत्महत्या का रूप दे दिया। निर्मला ने पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चार फरवरी को राजभवन के सामने धरना देने का ऐलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलान के चलते मंगलवार सुबह से ही पुलिस और खुफिया तंत्र सतर्क था। पुलिस ने राजभवन के पास चेकिंग के दौरान गाड़ी में सवार निर्मला आगरी, हेमा श्रीवास्तव और गोपाल बनवासी निवासी हल्द्वानी को रोक लिया। तीनों ने राज्यपाल से मिलने की बात कहते हुए हंगामा कर दिया।

जबरदस्ती करने पर महिला पुलिस की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कैंट कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि तीनों का शांति भंग में चालान किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें