फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी: गदेरा पार करते वक्त आया सैलाब, बह गईं दो महिलाएं

Wed, 14 Oct 2015 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी की चाकीसैण तहसील स्थित सिरतोली गांव में बारिश से उफनाए घटगाड़ गदेरे (बरसाती नाला) को पार करते हुए दो महिलाएं बह गईं। इनमें से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला कुछ दूर तक बहने के बाद किसी तरह से खुद को बचाते हुए गदेरे से बाहर निकली।
विज्ञापन


खुद को बचाने की कोशिश में दूसरी महिला घायल हो गई। उसे पैठाणी अस्पताल में लाया गया। ये दोनों महिलाएं बड़ेथ गांव में एक परिवार को सांत्वना देने के बाद अपने गांव सिरतोली लौट रही थीं।

सिरतोली गांव की प्रधान विमला नौटियाल और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद मणि नौटियाल ने बताया कि सिरतोली गांव निवासी 61 वर्षीय शांता देवी पत्नी प्रताप सिंह और 65 वर्षीय बिगारी देवी पत्नी श्याम सिंह बुधवार को बड़ेथ गांव में किसी के घर में सांत्वना देने गई थीं। दिन में करीब चार बजे जैसे ही ये दोनों महिलाएं बड़ेथ गांव से लौट रही थीं तो अचानक बारिश होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गदेरे में एकाएक आ गया पानी का रेला

इसी दौरान दोनों ने बड़ेथ गांव से तीन किलोमीटर दूर घटगाड़ गदेरे को पार करने का प्रयास किया। तभी गदेरे में एकाएक पानी का रेला आया और दोनों को बहा ले गया। बिगारी देवी ने कुछ दूर तक बहने के बाद खुद को बचाते हुए गदेरा पार कर लिया।

इस दौरान वह घायल हो गई, लेकिन शांता देवी की पानी में डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बिगारी देवी ने जैसे-तैसे सिरतोली गांव पहुंचकर लोगों को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए।

तलाश करने पर शांता देवी का शव मौके से करीब बीस मीटर नीचे गदेरे में पड़ा मिला। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि घायल बिगारी देवी को पैठाणी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है।

शोक में डूबा गांव
गदेरे में बहने से एक महिला की मौत होने से सिरतोली गांव में शोक में डूबा हुआ है। ग्राम प्रधान बिमला नौटियाल ने बताया कि शोक में कई परिवारों के घरों में चूल्हे नहीं जले। सामाजिक कार्यकर्ता केशवानंद नौटियाल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक मदद देने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें