फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की घाटी में भटका दिल्ली का शादीशुदा जोड़ा, इस हाल में मिले दोनों चौंक गई पुलिस

Thu, 17 Aug 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 5
married couple mishap
फूलों की घाटी के पैदल ट्रैक पर दिल्ली का एक शादीशुदा जोड़ा भटक गया। बड़ी मुश्किल से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने उन्हें खोज निकाला। लेकिन उनकी हालत देखकर पुलिस भी चौंक गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
vally of flowers
गोविंदघाट थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि दिल्ली के शालीमार बाग निवासी कमल (पुत्र विजय कुमार) व दिल्ली के ही ग्रीन पार्क निवासी तरंगा अग्रवाल (पुत्र राजेंद्र अग्रवाल) मंगलवार को घांघरिया से फूलों की घाटी के लिए निकले थे। घाटी से लौटते वक्त वे रास्ता भटक गए और जंगल की ओर चले गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
married couple mishap
जंगल में फिसलने के कारण उनके हाथ और पांवों में चोटें भी आईं। दोनों पर्यटकों ने दिल्ली में अपने परिजनों को फूलों की घाटी के समीप जंगल में फंसे होने की सूचना दी। परिजनों ने चमोली पुलिस अधीक्षक से दोनों पर्यटकों को ढूंढने की गुहार लगाई।

 

4 of 5
married couple mishap
इस सूचना पर गोविंदघाट से एसडीआरएफ और थाना पुलिस फूलों की घाटी ट्रैक पर गई। पुलना गांव के शीर्ष भाग पर युवकों को आवाज लगाई तो दूसरी ओर से उनकी आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
married couple mishap
रात करीब ढाई बजे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवकों को रेस्क्यू कर गोविंदघाट लाया गया। दोनों की स्वास्थ्य जांच कराई गई और इसके बाद गंतव्य को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें