फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार से पर्स उड़ाने के मामले में दो टप्पेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली नगर पुलिस ने कार से पर्स उड़ाने के मामले में दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने मंगलवार को त्यागी रोड से एक कार से पर्स उड़ाया था। आरोपियों के कब्जे से पर्स में रखी नकदी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि 29 अगस्त को रोहन कश्यप निवासी रतनपुर शिमला बाई त्यागी रोड पर कार का सीसा ठीक कराने के लिए आए थे। इसी दौरान उनकी कार से पर्स चोरी को गया। शिकायत के बाद अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो व्यक्ति कार से पर्स निकालते हुए दिखे। दोनों की पहचान कर आरोपियों को झंडा मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया गया।
उनके कब्जे से कार से चुराए गए 5600 रुपये बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान अमित चौधरी निवासी पटेलनगर और युवराज उर्फ गोरा निवासी इंद्रेश कॉलोनी वाल्मीकि बस्ती के रूप में हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें