फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन प्रकरण में पहली बार बड़ी कार्रवाई

Wed, 25 Nov 2015 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के नारी निकेतन में संवासिनी प्रकरण में हुई किरकिरी के बाद सरकार डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। इसी के तहत घटना के खुलासे के बाद पहली बड़ी कार्रवाई हुई। शासन के आदेश पर निदेशक समाज कल्याण वीएस धानिक ने प्रभारी अधीक्षिका मीनाक्षी पोखरियाल और अनीता मंडोला को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही शासन ने निदेशालय में डिप्टी डायरेक्टर का नया पद सृजित करने का भी निर्णय लिया है। नए डिप्टी डायरेक्टर को महिला कल्याण व नारी निकेतनों की व्यवस्था की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव एस. राजू ने निदेशक समाज कल्याण को डिप्टी डायरेक्टर के पद के सृजन और नियुक्ति का आदेश दिया है। निदेशक धानिक ने बताया कि शासन का आदेश मिल गया है और बहुत जल्दी इस पद पर डिप्टी डायरेक्टर की नियुक्ति कर दी जाएगी। इसके साथ ही दोनों प्रभारी अधीक्षिकाओं के निलंबन के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोबेशन अफसरों के पदों पर भी नियुक्ति जल्द

16 नवंबर को जब संवासिनी को निकेतन से बाहर लाया गया था उस दिन प्रभारी अधीक्षिका मीनाक्षी पोखरियाल छुट्टी पर थीं और चार्ज अनीता मंडोला के पास था।

धानिक ने बताया कि प्रभारी अधीक्षिका पोखरियाल ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। उन्हें अगले दिन मामले में छानबीन और कार्रवाई करनी चाहिए थी। इसके साथ ही सालों से रिक्त पड़े गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के डिप्टी चीफ प्रोबेशन अफसर के पद पर भी जल्द ही नियुक्ति की जाएगी।

लोक सेवा आयोग से नियुक्तियां न होने के कारण ये पद खाली थे। अब वॉक इन इंटरव्यू करके इन पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें