फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: नहाते वक्त शक्ति नहर में डूबे बिहार के दो छात्र, पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान 

Fri, 03 May 2019 05:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शक्तिनहर में डूबे दो छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के विकासनगर में बिहार के दो छात्र नहाते वक्त शक्ति नहर में डूब गए। पुलिस ने दोनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छात्रों के नाम कार्तिक (21 वर्ष) पुत्र कृष्णनेंदु निवासी पटना बिहार और सुधांशु पांडेय (20 वर्ष) पुत्र दयाशंकर पांडेय निवासी आरा बिहार है। दोनों शिवलिक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के छात्र हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि 2 छात्र ढलीपुर शक्ति नहर में डूब गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डूबे छात्रों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया लेकिन अब तक उनका पता नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में खड़ी मोटरसाइकिल के आधार पर पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि यह मोटरसाइकिल प्रेम नगर के किसी व्यक्ति की है। उस व्यक्ति से बात करने पर सामने आया कि उसने मोटरसाइकिल शिवालिक कॉलेज के छात्रों को दी हुई थी। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है। साथ ही इसकी सूचना परिजनों को दे दी है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें