इसी तरह के एक अन्य मामले में रविवार को असी गंगा घाटी के एक गांव में 12वीं की छात्रा ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे भी जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया और उसकी जान बचा ली गई।
डुंडा क्षेत्र की 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने भी फेल होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा लाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला मुख्यालय पर ही एक अन्य किशोरी ने मानसिक तनाव के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।