फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहसपुर में दो तस्कर गिरफ्तार, 10 ग्राम स्मैक बरामद

Sat, 31 Oct 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में बड़ा रामपुर निवासी फारुख और ग्राम रेडापुर छरबा निवासी मोहम्मद शाहरुख को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 10.06 ग्राम स्मैक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि बीती रात को पुलिस टीम ने सभावाला क्षेत्र के शेखोंवाला के पास और धर्मावाला क्षेत्र के तिमली में चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। फारुख के पास से 6.10 ग्राम और शाहरुख से 3.96 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें