देहरादून। प्रदेश के दो कुंभकार कर्नाटक स्थित केंद्रीय ग्रामीण कुम्हार संस्थान में माटी कला हुनर का सीखेंगे। इसके लिए खादी और ग्रामाद्योग आयोग ने रुड़की के दो कुंभकारों को कर्नाटक भेजा है।
खादी और ग्रामाद्योग आयोग के निदेशक कुंजबिहारी ने बताया कि कुम्हारों के परंपरागत पेशे को उद्योग से जोड़ने और माटी से रोजगार के लिए कुम्हारों को तैयार किया जा रहा है। इसी के तहत दो कुंभकारों को कर्नाटक स्थित केंद्रीय ग्रामीण कुम्हार संस्थान भेजा गया है। वहां से मास्टर क्राफ्ट मैन प्रशिक्षण लेने के बाद वे प्रदेश के माटी के शिल्पकारों को प्रशिक्षण देंगे। निदेशक ने बताया कि कुंभकारों के उत्पादों की बिक्री के लिए प्रमुख संस्थानों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।