फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो बच्चे घायल

Thu, 02 Nov 2017 02:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
उत्तराखंड में गुरुवार को हुए अलग-अलग दो सड़क हादसों में चालाकों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


पौड़ी के कोट ब्लॉक क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कार चला रहे कमल किशोर की मौत हो गई। घटना के अनुसार बुधवार देर रात कमल किशोर अपने दो बच्चों के साथ मंसार मेला (फलस्वाड़ी गांव) कोट से घर लौट रहे थे। उनकी कार कटुलस्यूं के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

108 की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान कमल किशोर ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में दोनों बच्चों को हल्की चोट आई हैं। कोतवाल प्रमोद उनियाल ने बताया कि चमना गांव निवासी कमल किशोर की वाहन दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि बच्चे ओजस (11) और तेजस (8) वर्ष सुरक्षित हैं। जिन्हें उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं त्यूनी के मुंडाली से खडमबा आ रही लकड़ी से भरी पिकअप जीप खडमबा से दो किलोमीटर पहले वन विभाग के मार्ग पर खाई में गिर गई। जिसमें चालक की मौके पर हु मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पिकअप जीप गुरुवार की सुबह 11 बजे के आसपास मुंडाली से खडमबा वन विभाग के लकड़ी के स्लीपर ले कर आ रही थी। उसी दौरान जीप अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की आवाज सुन पास काम कर रहे मज़दूर व ग्रामीण खाई में उतरे। उन्होंने देखा कि चालक मुसाहिद पुत्र हुसैन खान निवासी अम्बाडी की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने शव को सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें