II
एआरटीओ से डिमांड नोटिस मिला तो हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज कर कोतवाली में ट्रांसफर
I
I
I
Iएक व्यक्ति के नाम पर दो लोगों ने फर्जीवाड़ा कर वाहन खरीद लिया। जब सहायक संभागीय अधिकारी से डिमांड नोटिस मिला तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पीड़ित की शिकायत पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसे अब कोतवाली शहर को ट्रांसफर कर दिया गया है।
I
I
I
Iएसएचओ डालनवाला राकेश गुसाईं ने बताया कि एआरटीओ की ओर से बृजभूषण शर्मा निवासी साकेत कॉलोनी को एक डिमांड नोटिस मिला था। इसमें लिखा गया था कि एक जुलाई 2018 से 31 दिसंबर 2020 तक 19440 रुपये का टैक्स नहीं दिया गया है। जबकि, उन्होंने वाहन न खरीदा और न ही किसी प्रकार से संचालन किया जा रहा था। बृजभूषण का आरोप है कि जगदंबा फाइनेंसर शॉप गांधी रोड देहरादून और संजय चमोली निवासी डोईवाला ने षडयंत्र कर उनके नाम पर वाहन खरीदा है। जिन दस्तावेज से वाहन खरीदा गया उनमें हस्ताक्षर भी जाली किए गए हैं।
I
I
I
Iबृजभूषण ने आरोपियों से अपनी जान माल का खतरा बताया है। इस वाहन को सीज करने की मांग की है। शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएचओ कोतवाली शहर राजेश साह ने बताया कि डालनवाला से यह मुकदमा ट्रांसफर हुआ है। इस मामले की जांच की जा रही है।I