फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में स्वाइन फ्लू से दो मरीजों की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 18 Jul 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से राजधानी में दो मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस साल स्वाइन फ्लू से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या छह तक पहुंच गई है। इसमें से चार दून निवासी और दो अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं। 
विज्ञापन


मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिनकी मौत सोमवार को हो चुकी है। ऋषिकेश निवासी 82 वर्षीय महिला को कुछ दिन पहले जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए एनसीडीसी दिल्ली की लैब में भेज दिए। इसी दौरान सोमवार रात को महिला ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को मिली रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


वहीं, यमुना कालोनी निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग को करीब एक सप्ताह पहले महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। सोमवार सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई।

मंगलवार को आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इससे पहले चार मरीजों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी डा. पुनीत चंद्रा ने बताया कि दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि उन्हें पहले से अन्य बीमारियां भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें