फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेपर्ड की दो खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2017 08:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार को लेपर्ड की खालों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। डालनवाला कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। आरोपी देहरादून में इन खालों का सौदा करने आए थे।
विज्ञापन


एसटीएफ की एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि देहरादून में जीव जंतुओं के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर उप निरीक्षक आशुतोष सिंह और संतोष शाह के  नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

एसटीएफ टीम ने डालनवाला क्षेत्र से शनिवार को विवेक परमार निवासी धनारी उत्तरकाशी और सुधीर मल्होत्रा निवासी राजपुर रोड को पकड़ा। उनके पास से लेपर्ड की दो खालें बरामद हुईं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी इन खालों को बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन


इसके लिए कई लोगों से सौदेबाजी हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन खालों की कीमत 14 लाख रुपये बताई गई है। खालों के बारे में कुछ अन्य जानकारियां मिली हैं, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें