दो नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के साथ ही कुल रोगियों की संख्या 12 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा नौ रोगी हरिद्वार क्षेत्र के हैं।
सीएमओ डा. तारा चंद पंत ने बताया कि मंगलवार को दो रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 25 वर्षीय हरिद्वार निवासी और 19 वर्षीय भानियावाला निवासी युवक शामिल हैं। भानियावाला निवासी मरीज कुछ दिन पूर्व ही कानपुर से लौटा है।
उन्होंने बताया कि डेंगू नियंत्रण और उपचार के लिए प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। रोगियों की जांच के साथ ही उपचार के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार बरसात के कारण जगह-जगह पानी जमा होने से दिक्कतें बढ़ रही है।