फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने बरामद की चोरी की 11 बाइक
विज्ञापन


- विकासनगर और सीमांत हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों से चुराई थी बाइक

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने विकासनगर में सिलसिलेवार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विकासनगर, सहसपुर और हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों से चुराई गई 11 बाइक बरामद की हैं। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
रविवार को सीओ बीएल शाह विकासनगर ने कोतवाली में बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक के बाद एक बाइक चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। तीन बाइक मलिक की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने कोतवाली के सीमांत क्षेत्र की चेक पोस्ट पर चेकिंग बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया शनिवार को कोतवाली प्रभारी राजेश साह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम ने ढालीपुर पुल के पास आम के बाग से सटे कच्चे रास्ते से बाइक पर दो युवकों को आते हुए देखा। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी और चालक के पास संबंधी दस्तावेज भी नहीं थे। पुलिसकर्मियों ने बाइक के चेसिस और इंजन नंबर की ई-चालान मशीन से जांच की। जांच में पता चला की बाइक चोरी की है। कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन


आरोपियों ने अपना नाम हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के फतेहपुर माजरा निवासी गंगेश्वर उर्फ रिशु और मेलियो माजरा निवासी सुरजीत उर्फ पोम्पी बताया। आरोपियों ने बताया कि वह विकासनगर, सहसपुर और सिरमौर क्षेत्र में लंबे समय से बाइक चोरी कर रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर कुल्हाल के पास जंगल से 10 और बाइक बरामद की। सीओ विकासनगर ने बताया कि पुलिस आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें