फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर नहीं लौटा पंजाब का कांवड़िया, दो किशोरियां भी लापता

Thu, 27 Jul 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
missing man
विज्ञापन
कांवड़ के दौरान पंजाब से कांवड़ लेने आया एक युवक आज तक घर नहीं लौटा। उसे तलाश करने हरिद्वार पहुंचे परिजनों का कहना है कि वह मोती बाजार से लापता हुआ था। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है वहीं दूसरी और दो किशोरियों समेत तीन लोग अलग-अलग स्थानों से लापता बताए गए हैं।  
विज्ञापन


हरिद्वार कोतवाली के एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि पंजाब के  ग्राम राजपुरा निवासी  पिंकी पत्नी कालीचरण ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। 15 जुलाई से वह हरिद्वार के मोतीबाजार से लापता बताया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर थाना कनखल में ग्राम पंजनहेड़ी निवासी एक महिला ने अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। 

हरिद्वार में हाथीपुल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना श्यामपुर में अपनी पुत्रवधु और पोती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें