रुद्रप्रयाग के निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर में मजदूरी करने वाले दो युवक अलकनंदा नदी में बह गए। राजस्व और रेगुलर पुलिस युवकों की खोजबीन में जुटी रही, लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं लगा है।
मुख्य बाजार से चार किमी दूर कोटेश्वर में निर्माणाधीन कोर्ट में मजदूरी का कार्य करने वाले अजरुद्दीन (20) पुत्र जुफरान और सद्दाम हुसैन (25) पुत्र खुर्शीद, निवासी ग्राम रसूलपुर थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर गत दिवस सोमवार को साथियों के साथ अलकनंदा नदी में नहाने गए। नहाते समय अजरुद्दीन का पैर फिसल गया और वह नदी बह गया।