सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे भीरी-परकंडी-मक्कूमठ मार्ग पर परकंडी गांव के समीप सिरवाधार में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई।
जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह घायल को खाई से निकालकर सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। जबकि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया है।
मक्कू गांव निवासी दिनेश मैठाणी के पुत्र दीपक की बारात थाला-सटेना गांव गई थी। विदाई शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। दुल्हा-दुल्हन सहित अन्य सभी बाराती अलग-अलग वाहनों से रात करीब 9 बजे मक्कू गांव पहुंच गए थे।
जबकि दुल्हे का चाचा योगेश मैठाणी (43) पुत्र स्व. मायाराम मैठाणी अपने जेठू गोपाल भट्ट (41) पुत्र चक्रधर भट्ट, निवासी मणिगुह-भटगांव व अन्य रिश्तेदार सुमित सेमवाल पुत्र (35) पुत्र योगेश्वर सेमवाल, निवासी आद्रवाणी गुप्तकाशी के साथ अपनी कार से लौट रहे थे।