फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड लॉर्ड्स-11 और विकासनगर-11 जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 के पांचवें दिन दो मैच खेले गए। इनमें उत्तराखंड लॉर्ड्स-11 और विकासनगर-11 ने अपने-अपने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया। रविवार को शिमला बाईपास स्थित निजी मैदान में दिन का पहला मैच देहरादून बार एफ और उत्तराखंड लॉर्ड्स-11 के मध्य खेला गया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए देहरादून बार एफ 15 ओवर में 131 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए नौशाद ने सर्वाधिक 52 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में उत्तराखंड लॉर्ड्स-11 ने 16.1 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए मयंक शाह ने 35 रनों की पारी खेली। दिन का दूसरा मैच देहरादून बार एच व विकासनगर-11 के बीच खेला गया। देहरादून बार एच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 137 रनों का स्कोर बनाया। टीम के लिए निखिल ने 33 रनों की पारी खेली। जवाब में विकासनगर-11 ने 19 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर मैच जीत लिया। रोहित कुमार को उनकी अर्धशतकीय पारी के लिए सम्मानित किया गया। इससे पहले राज्यमंत्री कर्नल अजय कोठियाल, अजय बिष्ट, धीरज प्रसाद जोशी, हेम पुजारी, विपिन नौटियाल, सूरज कोहली, अंकुश गौड़, रजत बेंजवाल, मनोज राणा, आशीष कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें