फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो माओवादी हुए गिरफ्तार, एक पर था 10 हजार का इनाम

Mon, 04 Jun 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रुद्रपुर पुलिस ने किच्छा से दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है। एक पर 10 हजार का इनाम था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को किच्छा के आनंदपुर मोड़ से रमेश भट्ट निवासी दुमकाबंगर हल्दूचौड़ और मनोज कुमार निवासी गैरेही चंदौली यूपी को माओवादी बताकर गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गिरफ्तार देवेंद्र चमियाल से  दोनों के बारे में सूचना मिली थी। रमेश पर पूर्व में दर्ज दो घटनाओं को लेकर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित साहित्य और पम्पलेट बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी भाकपा माओवादी से जुड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये 2005 में मधुबनी बिहार में हुए नक्सली हमले में शामिल थे। एक आरोपी किच्छा की फैक्ट्री में काम कर रहा था, जबकि दूसरा बरेली में प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। डीजीपी ने पुलिस टीम को 10 हज़ार और डीआईजी ने 5 हज़ार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें