प्रेम नगर स्थित विंग नंबर एक में घर के आगे कूड़ा फेंकने को लेकर दो में इतनी लड़ाई हुई वे दोनों एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गईं। महिलाओं ने न सिर्फ एक जान से मारने की धमकी दे डाली बल्कि एक दूसरे की धुनाई तक कर दी।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक क्रास रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुष्पा काम्बोज का आरोप है कि पड़ोसी उसके घर के आगे रोजाना कूड़ा फेंकते हैं। मंगलवार को भी पड़ोसी ने कूड़े के ढेर लगा दिया।
विरोध करने पर पड़ोसी सुचिता थापा गालीगलौज करने लगी। इतने में सुचिता की मां एवं भाई भी आ गए। सभी अभद्रता करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। पुष्पा का कहना है कि मारपीट होने पर उसकी भाभी अंदर से दौड़कर बीच बचाव करने आ गई। पड़ोसियों ने मिलकर उसकी भाभी के साथ भी मारपीट कर दी।
दूसरा पक्ष सुचिता थापा ने भी पुष्पा काम्बोज, मुकेश काम्बोज और पुष्पा राय के खिलाफ क्रास रिपोर्ट लिखाई है। सुचिता ने कहा कि पड़ोसियों ने मिलकर उसके और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। मुकेश काम्बोज ने उसके कपड़े फाड़ दिए।