शनिवार को मजदूरों की टोली पुश्ते का काम कर रही थी। इसी दौरान पुश्ता भर-भराकर ढह गया, जिस पर मजदूरों में अफरातफरी मच गई। वह जान बचाने के लिए भागे, लेकिन दो मजदूर राकेश लाल (38) पुत्र मणिलाल निवासी मकलोड़ी कंडवालस्यू जिला पौड़ी और जगवीर सुनार (35) पुत्र संतवीर निवासी दशरथपुर जिला सुरखेत नेपाल मलबे की चपेट में आ गए।
घटना की सूचना बाह थाना बाजार पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी प्रमोद शाह ने बताया कि पत्थरों के नीचे दबे दोनों मजदूरों की निकालने तक मौत हो चुकी थी।