धारी ब्लाक के पनियाली गांव के पास सोमवार देर शाम भीमताल से पदमपुरी की ओर जा रही ईको कार खाई में गिर गई है। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
स्थानीय निवासियों ने किसी तरह खाई में उतरकर घायल को पहले पदमपुरी के अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
धारी के तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि मारुति ईको कार संख्या यूके 04 एम-5814 सोमवार शाम करीब पांच बजे भीमताल से पदमपुरी की ओर जा रही थी तभी पनियाली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
सूचना पर उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार नवाजिश खलिक, पटवारी मोहम्मद शकील और पूरन गुणवंत समेत कई राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खोजबीन के दौरान कानपुर निवासी विनय सब्बरवाल गंभीर हालत में खाई में मिले।