मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में निर्माण कार्य के दौरान दो कश्मीरी मजदूरों को करंट लग गया। करंट लगने के कारण दोनों ही मजदूर बेहोश हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में लंढोर के कम्यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, एलबीएस एकेडमी के कोटेश्वर ब्लॉक में दोपहर को कश्मीर निवासी अल्ताफ अहमद उम्र 25 साल पुत्र गुलजार अहमद और शब्बीर अहमद पुत्र मोहम्मद सुल्तान उम्र 22 साल काम कर रहे थे।
अचानक से मशीन में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे दोनों मजदूर छिटककर पीछे गिर गए। आनन-फानन में वहां काम कर रहे लोगों ने अकादमी प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।