फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट और ट्रेन की चपेट में आकर दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, एक नहर में डूबा

Sat, 15 Jul 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की 
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अलग-अलग हादसों में दो कांवडिय़ों की मौत हो गई। जबकि एक कांवडिया नहाते समय गंगनहर में डूब गया है। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


एक हादसा ढाबे पर खाना खा रहे कांवडिय़े के साथ हुआ। कांवडिय़े को करंट लग जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा हादसा चुडियाला स्टेशन के समीप हुआ।

साथियों के साथ हरिद्वार में गंगाजल लेने जा रहा कांवडिय़ां जैसे ही ट्रेन से उतर रहा था। उसी के साथ वह दूसरी ट्रेन के चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


करंट लगने से कांवड़िए की मौत
मोहित पुत्र सतपाल निवासी गली न-4 सुभाष विहार, नाथ गोंडा दिल्ली शुक्रवार की रात हरिद्वार जल लेने जा रहा था। जैसे ही मोहित अपने साथियों के साथ पतंजलि योगपीठ के पास पहुंचा तो मोहित अपने साथियों के साथ एक ढाबे पर खाना आदि खाने के लिए रुक गया। इस दौरान ढाबे के  पास खड़े एक विद्युत पोल से मोहित टच हो गया। पोल में करंट आया हुआ था।

जिससे मोहित को जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहादराबाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। बहादराबाद एसओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर ढाबा संचालक सोनू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से कांवड़िए की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से कांवड़िए की मौत
सुरेंद्र पुत्र बिरमा निवासी टिकोला जिला सोनीपत, हरियाणा अपने साथियों के साथ ट्रेन से हरिद्वार जा रहा था। चुडियाला स्टेशन के समीप कुछ समय के लिए ट्रेन रुकी। इसी बीच सुरेंद्र ट्रेन से उतर गया।

लेकिन तभी बराबर से एक ट्रेन निकली। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके साथियों के सुपुर्द कर दिया है।

गंगनहर में डूबा कांवडिय़ा
महावीर एंक्लेव उत्तमनगर दिल्ली निवासी अजय अपने साथी अक्षय के साथ हरिद्वार जल लेने आया था। इस दौरान शनिवार की सुबह अजय एवं अक्षय मेहवड़ पुल के पास गंगनहर में नहाने लगे। लेकिन इसी दौरान गंगनहर के तेज बहाव की चपेट में आ गया।

अक्षय ने अजय को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह अजय को नहीं बचा सका। कुछ ही देर बाद अजय गंगनहर में डूब गया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अजय की काफी तलाश कराई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें