फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कांवड़िए ने गंगनहर में लगाई छलांग, बचाने के चक्कर में दूसरा भी डूबा, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 08 Jul 2023 11:02 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

एक कांवड़िए को बचाने के चक्कर में दूसरा कांवड़िया भी नहर में कूद गया। पानी के तेज बहाव में दोनों ही बहकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार सुबह दो कांवड़िए नहर में डूब गए। स्थानीय पुलिस और जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, मगर दोनों कांवड़ियों का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार शनिवार की तड़के सुबह करीब छह बजे धनौरी में एक कांवड़िए ने गंगनहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  आज से मिलेगा सस्ता टमाटर, यहां लगेंगे चार काउंटर, मंडी समितियों को दी गई ये काम करने की सलाह
विज्ञापन


उसे बचाने के चक्कर में पीछे से दूसरा कांवड़िया भी कूद गया, लेकिन नहर में पानी के तेज बहाव में दोनों ही बहकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। धनौरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर का कहना है कि नगर में सर्च अभियान चलाकर कांवडियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें