फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती सूमो पर गिरी चट्टान, लेकिन ड्राईवर की समझदारी से ऐसे बची सबकी जान

Wed, 02 Aug 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
sumo
विज्ञापन
नैनीसैंण से कर्णप्रयाग आ रही एक सूमो पर अचानक चट्टान ग‌िर गई। लेक‌िन तभी ड्राईवर ने कुछ ऐसी समझदारी द‌िखाई क‌ि सूमो प‌िंडर नदी में ग‌िरने से बच गई। हालांक‌ि इस दौरान दो लोग घायल और पांच चोटिल हो गए। सूमो भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


गनीमत रही कि हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाई और वाहन को दीवार की ओर टकरा दिया नहीं तो वाहन सीधे पिंडर नदी में गिर जाता। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। घायलों को 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

बुधवार सुबह सूमो चालक और वाहन स्वामी अनिल (39) पुत्र भजन सिंह निवासी कंडारा नैनीसैंण से सवारियां लेकर कर्णप्रयाग आ रहा था। सुबह नौ बजे आईटीआई के पास अचानक एक चट्टान टूटकर सूमो पर जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया

इसमें सूमो क्षतिग्रस्त हो गई और चालक अनिल सहित जस्यारा निवासी राजेश्वरी देवी (60) पत्नी गोपाल लाल घायल हो गए जबकि घनश्याम, भारत भूषण, सागर, पुष्कर और प्रीति को हल्की चोटें आई हैं।

घायलों को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पांचों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। किमोली के प्रधान खिलदेव सिंह रावत, कनखुल के भगवान कंडवाल, राजेंद्र सिंह नेगी, रणवीर कंडवाल थ्‍ाे। 
    पदमेंद्र कंडारी, पुष्कर रावत, उत्तम तोपाल आदि ने बताया कि गनीमत रही की चालन ने हादसे के दौरान सतर्कता दिखाई ओर वाहन को खाई की ओर टकरा दिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें