फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्ची समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक तीन वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका लेहमन अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पहली घटना लाइन जीवनढ़ स्थित जकारिया मस्जिद के पास हुई। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने एक तीन वर्षीय मासूम को रौंद दिया। जानकारी के अनुसार खुशी (3) पुत्री गुलशेर मूल निवासी ग्राम धनोरा थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर हरियाणा हाल निवासी जीवनगढ़ दोपहर के समय घर के बाहर खेल रही थी। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे रौंद दिया। परिजन बच्ची को लेकर लेहमन अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भरा। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जिलाधिकारी के आदेशनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी दुर्घटना सहसपुर थाना क्षेत्र जस्सोवाला चौक पर हुई। यहां बीते बुधवार की देर रात को एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। जिससे बाइक सवार अर्जुन (27) पुत्र राधेश्यामजमनीपुर थाना सहसपुर और बॉबी(28) पुत्र दयाराम निवासी बेलोवाला (बादामावाला) विकासनगर गंभीर रुप से घायल है। दोनों घायलों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान अर्जुन ने दम तोड़ दिया जबकि बॉबी का अब भी उपचार चल रहा है। दुर्घटना के समय दोनों सहसपुर से हरबर्टपुर की ओर जा रहे थे। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जें में ले लिया गया है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें