फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिना लाइसेंस चल रही मावा फैक्ट्रियों पर छापा, दो प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने की कार्रवाई

Wed, 15 Jul 2026 02:48 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर , हरिद्वार।

सार

हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बिना वैध लाइसेंस संचालित खाद्य निर्माण इकाइयों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में दो मावा निर्माण प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम मयूर दीक्षित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर लक्सर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित खाद्य निर्माण इकाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने खरंजा कुतुबपुर स्थित मावा निर्माण इकाइयों पर छापा मारा।

विज्ञापन


अपर आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, तहसीलदार लक्सर, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और लक्सर थाना पुलिस की टीम शामिल रही।

जांच के दौरान पता चला कि कुरबान और इलियास बिना वैध फूड लाइसेंस के मावा निर्माण और दूध बिक्री का काम कर रहे थे। निरीक्षण के समय दोनों संचालक आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों को अग्रिम आदेश तक बंद करने के नोटिस जारी कर दिए और उन्हें सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढे़ं...बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी: सियासत हुई तेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर हेमंत द्विवेदी का पलटवार

टीम ने दोनों इकाइयों से मावा बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे दूध के तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही, बिना वैध लाइसेंस खाद्य निर्माण इकाई संचालित करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने के मामले में दोनों संचालकों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें