उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हरदेव सिंह की पत्नी दीपा गर्भवती थी। हरदेव सिंह पत्नी को लेकर काशीपुर के सूद अस्पताल में पहुंचे। वहां डॉक्टर मीनू सूद ने दीपा का अल्ट्रासाउंड करवाया।
उसमें पुष्टि हो गई थी कि दीपा के गर्भ में दो सिर वाला एक नवजात है। पुष्टि होने के बाद प्रसव कराया गया। बच्चे के दो सिर थे। दोनों में पानी भरा हुआ था। इस वजह से बच्चे का जिंदा रहना बेहद मुश्किल था।