फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देहरादून में दो युवतियों ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवतियों ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमनगर क्षेत्र में बीएससी कृषि तृतीय वर्ष की छात्रा ने किराये के घर में फांसी लगा ली। जबकि, पटेलनगर क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। उसके शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार शाम के समय लोअर कोल्हूपानी क्षेत्र में आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी पहचान रोज राणा निवासी चारूबेटा, खटीमा, ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई। वह यहां यूआईटी से बीएससी कृषि में तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। सुबह से उसका दोस्त फोन कर रहा था। लेकिन, रोज फोन नहीं उठा रही थी। इस पर उसने कोल्हूपानी आकर देखा तो पता चला कि रोज फंदे पर झूल रही है। उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी जान चली गई थी।

उधर, पटेलनगर क्षेत्र के ब्रह्मपुरी इलाके में युवती की आत्महत्या की सूचना पुलिस को मिली। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शिव मंदिर के पीछे लेन नंबर तीन में सिमरन अपने पिता के साथ रहती थी। उसके पिता काफी समय से मानसिक रूप से बीमार हैं। सिमरन का भाई और मां काम के सिलसिले में मध्य प्रदेश चले गए। वह देवभूमि यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने सिमरन को सुबह से नहीं देखा था। उसके पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। देखा कि सिमरन फांसी के फंदे पर झूल रही थी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट में उसने आर्थिक तंगी और घर की परेशानियों का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें