इस पर शुक्रवार को पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें किसी भी तरह से परेशान न करने की हिदायत दी। साथ ही युवतियों को सुरक्षा भी प्रदान की गई। बताया जाता है कि इनमें से एक युवती तलाकशुदा है।
दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे, लेकिन समाज के अस्वीकार कर देने के डर से दोनों अलग रहती थीं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से समलैंगिक संबंधों को मान्यता मिलने पर दोनों ने साहस कर साथ रहने का फैसला किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा का कहना है कि युवतियों को सुरक्षा देकर उनके परिजनों को परेशान न करने को कहा गया है।
दोनों युवतियों ने हाईकोर्ट में लिव इन रिलेशनशिप के लिए इकरारनामा किया है, जिसे लेकर दोनों कोतवाली पहुंची थीं और सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद दोनों युवतियों को सुरक्षा प्रदान की गई है।
-मनोज कत्याल, सीओ मंगलौर