फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स क्वालीफाई किया

Tue, 03 Nov 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। राजकीय इंटर कॉलेज कांडोईभरम की दो छात्राओं अनीता और किरण ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया। अनीता ने ट्रिपल जंप में पहला और लंबी कूद में दूसरा स्थान, जबकि किरण ने 400 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता एक से तीन नवंबर तक ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई थी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित आठ छात्र-छात्राओं में अनीता, सांगली, तनु, सचिन, किरण, रंजीता, आशिका और सृष्टि शामिल थीं। तनु ने 3000 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य गजानन शर्मा ने व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें